डिपो पर गेहूं लेने के लिए आने वाले लोगों से गलत व्यवहार करने वाले डिपो होल्डरों पर फूड एंड सिविल सप्लाई डिपार्टमेंट लगातार कार्रवाई कर रहा है। लोगों की कंप्लेंट आने पर डीएफएससी खुद जाकर चेकिंग कर रहे हैं। इसके चलते 3 डिपो होल्डरों के लाइसेंस सस्पेंड रद्द कर दिए गए। डीएफएससी सुखविंदर सिंह गिल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि डिपो पर अनाज लेने के लिए आने वाले लोगों के साथ डिपो होल्ड गलत व्यवहार करते हैं।
चेकिंग में सब ठीक पाए जाने पर जगराओं के 2 और शहर का एक डिपो सस्पेंड किया गया। जगराओं में सीएएसएस सोसाइटी, जगराओं के बलदेव सिंह और ग्यासपुरा के बलविंदर सिंह का डिपो सस्पेंड किया गया है। बता दें कि इससे पहले शिकायतों के चलते डीएफएससी वेस्ट-ईस्ट ने कुल 14 डिपो सस्पेंड किए गए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35RcKCH
No comments:
Post a Comment