
शहर की पुनियां कॉलोनी की 60 वर्षीय महिला समेत जिले में 5 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। इसमें 4 मरीजों का जिले से बाहरी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जबकि एक मरीज ने होम आइसोलेशन दौरान दम तोड़ दिया है। पुनिया कालोनी निवासी महिला को 10 सितंबर को राजिन्द्रा अस्पताल पटियाला में भर्ती करवाया गया था। 15 सितंबर की सुबह महिला ने दम तोड़ दिया।
दूसरी मौत मूनक ब्लॉक अधीन पड़ते लहरागागा के 65 वर्षीय बजुर्ग की है। बजुर्ग को 12 सितंबर की शाम को राजिन्द्रा अस्पताल पटियाला में भर्ती करवाया गया था। मरीज को पिछले दो दिनों से सांस लेने में परेशानी और बुखार की शिकायत थी। बजुर्ग ने 14 सितंबर की शाम को दम तोड़ दिया। तीसरी मौत धूरी के 50 वर्षीय व्यक्ति की हुई है। वह लुधियाना के निजी अस्पताल में उपचाराधीन थे। 15 सितंबर को व्यक्ति ने सेहत बिगड़ने पर दम तोड़ दिया। चौथी मौत लौंगोवाल ब्लॉक अधीन पड़ते 60 वर्षीय बजुर्ग की है। मरीज को 9 सितंबर को राजिन्द्रा अस्पताल पटियाला में भर्ती करवाया गया था। मरीज को खांसी और बुखार की शिकायत थी। 14 सितंबर की रात को मरीज ने दम तोड़ दिया। पांचवीं मौत अहमदगढ़ की 55 वर्षीय महिला की है।
महिला कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 12 सितंबर से होम आइसोलेशन में थी। महिला को बीपी, शूगर और टीबी की बीमारी की शिकायत थी। 14 सितंबर को महिला ने होम आइसोलेशन दौरान दम तोड़ दिया। पहली बार किसी मरीज की होम आइसोलेशन में मौत हुई है।
मंगलवार को जिले में 54 नए कोरोना पॉजिटिव के मरीज पाए गए हैं। जिसमें 3 वर्ष और 15 वर्ष के भाई- बहन शामिल हैं। इसी के तहत 34 मरीजों को छुट्टी दी गई है।
5 मरीजों की हालत गंभीर, ऑक्सीजन पर रखा
जिले में वर्तमान समय में 433 मरीज एक्टिव हैं। जिसमें चिंता की बात यह है कि इनमें 5 मरीजों की हालत गंभीर है। हालांकि पिछले 4 दिनों से कोई मरीज गंभीर नहीं था। सोमवार को सेहत विभाग की ओर से 5 मरीजों की हालत गंभीर बताई गई है जिन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mjounc
No comments:
Post a Comment