जलालाबाद के समीपवर्ती गांव चक्क अराईयां (फलियांवाला) में कथित तौर पर प्रेमिका को प्रेमी व उसके पिता द्वारा जहर देकर मारने का मामला सामने आया है। प्रवीन कौर पुत्री लखविंदर सिंह तलाकशुदा है और उसकी तीन वर्षीय बेटी भी है। पिता की मौत के बाद घर चलाने के लिए शेलर पर काम करती थी।
जानकारी देते हुए उसके मामा गुरदास, मासी छल्लो बाई व चाचा नानक सिंह ने बताया कि उसके साथ गांव सूरघुरी का लड़का गुरदेव सिंह पुत्र चिमन सिंह काम करता था और उसने लड़की के साथ प्रेम संबंध बना लिए और शादि का झांसा देता रहा। कल रात उक्त लड़का गांव से आकर लड़की को अपने साथ ले गया और कुछ समय बाद लड़का व उसका पिता लड़की को घर के समीप छोड़कर फरार हो गए।
उन्होंने आरोप लगाया कि लड़की से बुरी तरह मारपीट की हुई थी। जिसके बाद उसे मेडिकल काॅलेज फरीदकोट दाखिल करवाया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लड़की की माता के बयान पर गुरदेव सिंह तथा चिमन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33iHdXy
No comments:
Post a Comment