विदेश से आए जिन लोगों के पासपोर्ट सरकार ने अपने अधिकारियों के पास जमा करवाए थे, उन्हें एकांतवास खत्म होने पर नगर निगम पासपोर्ट वापस कर रहा है। निगम अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी दी कि डीसीआर दफ्तर द्वारा एनआरआईज के पासपोर्ट एकत्रित किए जा रहे हैं।
दुबई से आए लोगों के पासपोर्ट डीसीआर कार्यालय में जमा होने के बाद निगम को दिए जाते हैं। फिर निगम कांप्लेक्स की बेसमेंट में स्थित सुविधा केंद्र में विशेष काउंटर पर लोगों को डिलीवर किए जा रहे हैं। अब निगम ने पासपोर्ट की जानकारी वेबसाइट www.mcjalander पर उपलब्ध करवाई है।
जिनके लिस्ट में नाम हैं, उन्हें पासपोर्ट निगम के सुविधा केंद्र से मिलेंगे। पासपोर्ट धारक 9888778404, 9464714142, 0181-5051124, 0181-2242411 नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35PLjsQ
No comments:
Post a Comment