
केक, बिस्किट मंगाया, जन्मदिन मनाया, वीडियो बनाकर अफसरों सहित अन्य लोगों को वायरल भी किया। जिसके बाद जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर पाकुरभाट आइसोलेशन सेंटर का गेट खोलकर बनगांव निवासी 38 वर्षीय युवक भाग गया। मंगलवार को दोपहर 12 बजे से एक बजे तक सेंटर के आसपास कभी पैदल चलता रहा तो कभी दौड़ता रहा और कभी गिरता रहा। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उसे पकड़ने जरूरी प्रयास करते रहे। इसी दौरान मैदान में गिर गया। तब स्वास्थ्य विभाग के 3 कर्मचारियों ने उठाकर एंबुलेंस में डाला। युवक कहता रहा मेरी रिपोर्ट निगेटिव आई है और यहां व्यवस्था ठीक नहीं है। मुझे यहां क्यों संक्रमितों के बीच रखा गया है। जिसके बाद संजीवनी एक्सप्रेस टीम की महिला कर्मचारी समझाइश देती रही कि जिला अस्पताल ले जाते हैंं। इसी दौरान एक महिला कर्मचारी के यूनिफार्म को खींच लिया। दोपहर 1.30 बजे के आसपास डंडा दिखाकर युवक को पकड़ा गया। हाथ-पैर को सफेद पट्टी से बांधकर एंबुलेंस में डाला गया। जिसके बाद सीधे बनगांव घर ले जाकर छोड़ा गया।
महिला कर्मचारी ने कहा मुझसे गलत व्यवहार किया
मौके पर मौजूद संजीवनी एक्सप्रेस की महिला कर्मचारी ने बताया कि युवक को पकड़ने समस्याओं का सामना करना पड़ा। वह अजीब हरकत कर रहा था। मुझसे भी गलत व्यवहार किया। जो अनुचित है। मैंने भी अपनी सुरक्षा के लिए जो करना था, वह किया। सीएमएचओ डॉ. एस. देवदास ने बताया कि पाकुरभाट आइसोलेशन सेंटर से कोई युवक भाग गया था। इसकी जानकारी किसी ने मुझे दी थी। बाद में उसे पकड़ लिया गया।
होम आइसोलेशन में होगा अब युवक का इलाज
एसडीएम सिल्ली थामस ने बताया कि मानसिक संतुलन सही नहीं होने से ही युवक सेंटर से भाग गया था। जिसे पकड़कर घर वालों को सूचना दी गई। उन्हें घर में ही होम आइसोलेशन में रखकर इलाज करने की सलाह दी है। जहां तक रिपोर्ट निगेटिव और पॉजिटिव का सवाल है तो दो सैंपल लिए थे। एंटीजन रिपोर्ट के आधार पर ही पॉजिटिव आने पर भर्ती कराया गया था। राजनांदगांव से जो रिपोर्ट निगेटिव आई, उसकी जानकारी बाद में मिली।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/33Xl4ym
No comments:
Post a Comment