
भास्कर न्यूज | माहिलपुर
चंडीगढ़-होशियारपुर रोड पर कस्बा माहिलपुर में एक पेट्रोल पंप के पास एक टाटा एस और महिंद्रा बोलेरो की सीधी टक्कर के बाद टाटा एस पलटने से उसमें सवार एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक राज कुमार पुत्र राम निवास निवासी उत्तर प्रदेश हाल निवासी सरोया (रोपड़) अपनी पत्नी हुस्न देवी, जीजा सरवण, बहन ऊषा और चार बच्चों के साथ टाटा एस (पीबी65एएक्स-9906) में गांव सरोया से होशियारपुर किसी रिश्तेदार के पास आ रहा था। वे माहिलपुर में पहुंचे थे तो उल्टी दिशा से आई महिंद्रा बोलेरो (पीबी35क्यू-1063) से सीधी टक्कर हो गई। जिससे टाटा एस सड़क पर पलट गई। हादसे में राज कुमार का पांच साल का बेटा संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिंद्रा बोलेरो को राम प्रकाश पुत्र साधू राम चला रहा था। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बाइक सवार इंस्पेक्टर की मौत
दसूहा | दसूहा-होशियारपुर मार्ग पर गांव बाजवा के नजदीक शनिवार देर शाम एक सड़क दुर्घटना में इंस्पेक्टर हरमनजीत सिंह (52) पुत्र प्रोफेसर दीदार सिंह निवासी अर्जुना कॉलोनी दसूहा की मौत हो गई। थाना दसूहा के प्रभारी गुरदेव सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर हरमनजीत सिंह होशियारपुर पुलिस लाइन में तैनात थे और ड्यूटी करके मोटरसाइकिल पर दसूहा आ रहे थे। दसूहा न्यू कोर्ट कांप्लेक्स के नजदीक गांव बाजवा के पास उनको किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हरमनजीत सिंह को घायल हालत में सिविल अस्पताल जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृतक घोषित कर दिया। घर में हरमनजीत सिंह की पत्नी और 2 बेटे हैं। शव को गुरु हरगोबिंद सिंह सेवा सोसायटी के मृतक घर में रखा गया है और पुलिस इस संबंधी जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35QCYFn
No comments:
Post a Comment