
गत दिनों गांव झांडियां खुर्द में 62 वर्षीय व्यक्ति की झगड़े उपरांत हुई मौत के बाद कत्ल के मामले में नामजद किए गए 3 आरोपियों में से पुलिस ने 2 को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। थाना प्रभारी नूरपुरबेदी भूपिंदर सिंह ने मीडिया को बताया कि उक्त मामले में नामजद 3 व्यक्तियों में से प्रिंस कुमार और बलजीत भट्टी दोनों निवासी बाह्मण माजरा, थाना नूरपुरबेदी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस मामले में 2-3 अज्ञात व्यक्ति भी शामिल हैं, जिनका पता लगाया जा रहा है। उक्त आरोपी गांव टिब्बा नंगल में स्थित बरोटा फार्म के निकट किसी के इंतजार में बैठे हुए थे और अन्य प्रांत में दाखिल होने की योजना बना रहे थे। मगर इस दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ने में सफलता हासिल की। उन्होंने कहा कि उक्त आरोपियों में से एक युवक का कोई आपराधिक पिछोकड़ नहीं है।
जबकि एक के खिलाफ 1-2 मामले पहले ही दर्ज हैं। आरोपियों को आनंदपुर साहिब की अदालत में पेश किया गया है। यहां से 3 दिन के लिए उन्हें पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश दिए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में नामजद तीसरा आरोपी करणजीत सिंह उर्फ बासू निवासी बाह्मण माजरा अभी तक फरार है।
काबिलेगौर है कि 30 सितंबर को गांव झांडियां खुर्द में हुए झगड़े के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए अशोक कुमार राणा की कुछ दिनों के बाद पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन मौत हो गई थी। झगड़ा जमीनी विवाद में हुआ था और आरोपियों पर घर में घुसकर बुजुर्ग पर हमला करके मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने अशोक राणा के लड़के संजीव कुमार के बयानों के आधार पर कत्ल के मामले में 3 आरोपियों को नामजद किया था। जो फरार चल रहे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GGQBMI
No comments:
Post a Comment