थाना सदर पुलिस ने तरबूज विक्रेता की मारपीट करने पर 4 लोगों पर केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी भजन दास ने बताया कि उनको दलीप सिंह वासी जट्ट वाली ने बयान दर्ज करवाए थे कि बीती 16 जून को शाम 5.30 बजे फाजिल्का-फिरोजपुर लिंक रोड राणा पर स्थित एक पोल्ट्री फार्म के पास तरबूज बेचने का अड्डा लगाया हुआ था। जहां पर उसके पास गुरनाम सिंह, शेर सिंह वासी रेते वाली भैणी ने तरबूज का रेट पूछा तो उसने कहा कि 10 रुपए किलो है तो गुरनाम सिंह उससे बहस करने लगा कि सब्जी मंडी में तो 5 रुपए किलो मिल रहा है।
इतना कहकर वह अपने बाइक पर चले गए। एक घंटे बाद सायं 6.30 बजे गुरनाम सिंह और शेर सिंह अपनी बाइक पर आए। उनके साथ एक अन्य बाइक पर दो अज्ञात व्यक्ति आए जिन्होंने उस पर दस्ती से वार किया। इतने में शेर सिंह ने कहा कि इसे अधिक रेट पर तरबूज बेचने का मजा चखाते हैं, उस पर उसके गुप्तांग पर 2 बार चोटें मारी। उसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने बीयर की बोतल चलाकर मारी जो उसकी पीठ पर लगी। शोर सुनकर उसका चचेरा भाई सुरिंदर सिंह आया किंतु उक्त आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया।
इतने में बक्खूशाह निवासी मलकीत सिंह आ गया जिसने उक्त आरोपियों के चंगुल से उन्हें छुड़वाया। उसने बताया कि उक्त लड़ाई में उसका फोन टूट गया और जेब से 6500 रुपए भी गिर गए जिसे कोई उठाकर ले गया। बाद में उसे सिविल अस्पताल फाजिल्का में भर्ती करवाया गया। पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iCOiYD
No comments:
Post a Comment