वीरवार रात डेंगू से भाजपा नेता के भाई की मौत हो गई। जिसके शव का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया गया। उधर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार घर-घर सर्वे किया जा रहा है और अब तक इलाके में डेंगू के 62 एक्टिव केस है जबकि 48 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। भाजपा उत्तर मंडल के महासचिव रूपेश कुक्कड़ बावा का भाई गली नं. 7 निवासी कुंतल कुक्कड़ बीते दिनों डेंगू पॉजिटिव पाए गए और उनके शरीर में प्लेटलेट्स की कमी आने पर उन्हें श्रीगंगानगर में भर्ती करवाया गया।
जहां पर उनकी हालत अधिक गंभीर होने पर परिजन उन्हें बठिंडा के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां वीरवार रात उनकी मौत हो गई। जिसका शुक्रवार दोपहर 2 बजे मुख्य शिवपुरी में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
उनके निधन पर विधायक अरूण नारंग, शिवराज गोयल, दलजीत तिन्ना सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उधर सरकारी अस्पताल के एसएमओ डा. अश्विनी कुमार के निर्देशों पर अस्पताल की 10 टीमों द्वारा शहर के घर-घर में जाकर जांच करने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य कर्मचारी टहल सिंह व भरत सेठी ने बताया कि शुक्रवार शहर के करीब 615 घरों की चेकिंग करते हुए 890 कंटेनर चैक किए। जिनमें से 23 स्थानों पर डेंगू का लारवा मिला है।
जिसे स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नष्ट करवाते हुए लोगों को डेंगू के लक्षणों से अवगत करवाया। इसके अलावा घरों में जांच-पडताल के दौरान 14 लोगों में डेंगू बुखार जैसे लक्षण होने पर उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल में जाकर जांच करवाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में शुक्रवार को 28 अन्य मरीजों के सैंपल लिए गए। जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kl8q2W
No comments:
Post a Comment