
कृषि कानूनों के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलित किसानों ने बुधवार को लाडोवाल में रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने यहां करीब दो घंटे तक टोल प्लाजा पर धरना लगाया। साथ ही वहां से गुजरने वाले वाहनों को टोल टैक्स दिए बिना ही निकालवाया।
इस मौके पर अलग-अलग भारतीय किसान यूनियन समेत कई जत्थेबंदियों से जुड़े नेता अमरीक सिंह, संतोख सिंह संधू, कमलजीत सिंह, जसविंदर सिंह, मोहन सिंह गिल, जत्थेदार जोगा सिंह, मनदीप सिंह समरा ने प्रदर्शन की कमान संभाली। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार धनपतियों के खजाने भर रही है।
जबकि किसानों व मजदूरों का एमएसपी खत्म कर गला दबाया जा रहा है। ऐसे ही धनपतियों को टोल बैरियर के जरिए आम लोगों से टैक्स वसूलने के नाम पर लूट ठेके दे दिए गए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में मनोहर सिंह गिल, गुरचेतन सिंह, जत्थेदार कशमीर सिंह, निर्मल सिंह, परगट सिंह, सुरजीत सिंह, संदीप अरोड़ा, दिलबाग सिंह, तिरलोक सिंह, चरनजीत सिंह शामिल रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lufPgJ
No comments:
Post a Comment