
भाजपा मंडल द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सरकार से मांग की कि धान खरीदी इमानदारी से करे। इसके लिए राज्यपाल के नाम तहसीलदार आनंद नेताम को ज्ञापन सौंपा गया। शासन की धान खरीदी व्यवस्था काफी लचर रही है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा, मंडल प्रभारी देवेंद्र भाऊ, मंडल अध्यक्ष बुधनू पटेल, ज्वाला जैन, अरविंद जैन, हेम सोनवानी, बसंत यादव, जाकिर खान, जितेंद्र पांडे, भुपेंद्र नाथ, राजा पांडे आदि उपस्थित थे। भाजपा मंडल दुर्गूकोंदल द्वारा भी धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। मंडल अध्यक्ष पीलम नरेटी, मंडल प्रभारी गौतम उइके, जनपद पंचायत सदस्य जोहन गावड़े ने राज्य सरकार के किसान विरोधी नीतियों पर हल्ला बोला। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र टेकाम, मंडल महामंत्री फूल सिंह मंडावी, ईशू आरदे, जनपद पंचायत अध्यक्ष संतो बाई दुग्गा, उपाध्यक्ष मनीषा मंडावी आदि उपस्थित थे।
कोरर में कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
भाजपा मंडल कोरर के कार्यकर्ताओं ने भी सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। कोरर मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार ने कहा राज्य की कांग्रेस सरकार लगातार किसान विरोधी नीति अपना रही है। उन्हें अब गिरदावरी के नाम पर परेशान किया जा रहा है। सभा के बाद राज्यपाल के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर महेश जैन, निर्मला नेताम, जय शिवना, जैना तारम, छबिलाल साहू, राधिका यदु, विमला यदु, शांति नरेटी, यशोदा साहू, चैन सिंह जैन, शशिकुमार, राजकुमार साहू, मुरलीधर तिवारी, मनीष परिहार, चंदू शुक्ला, राजेश पांडेय, नंदलाल जैन, लक्ष्मण दरपत्ती आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30JQAyL
No comments:
Post a Comment