
मुख्यमंत्री के प्राेग्राम के बाद एनआईएस चाैक पर खड़े यूथ कांग्रेसियाें पर फायरिंग करने वाले आराेपी हरविंदर जाेई और अमर फरार हैं। जबकि रविवार की रात में आराेपी मनप्रीत सिंह उर्फ साेनू पेंटर उर्फ मंगू काे गिरफ्तार कर लिया है। आराेपी काे साेमवार काे अदालत में पेशकर उसका रिमांड हासिल किया। थाना सिविल लाइन इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि आराेपी साेनू पेंटर काे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ जारी है।
बाकी आराेपियाें की गिरफ्तारी के लिए सीआईए व थाना पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं। पीड़ित रेहान ने पुलिस काे बताया कि वह बीए का छात्र है। वह लाेग मुख्यमंत्री के प्राेग्राम से लाैटकर एनआईएस चाैक पर चाय पीकर जाने लगे थे। आराेपी जाेई अपने साथियाें संग दाे गाड़ियाें व दाे बाइकाें पर सवार हाेकर पहुंचा। उन्हाेंने मनप्रीत उर्फ मनी के साथ बहस शुरू कर दी। बहस हाेती देख लाली और वह छुड़ाने चले गए। आराेपी जाेई ने इतनी देर में अपनी पिस्टल निकालकर मारने की नीयत से गाेली चला दी।
गाेली लाली की बाजू पर लगी। दूसरी ओर आराेपी अमर सिंह कल्याण ने पिस्टल से उसकी पीठ पर गाेली चला दी। उसके बाद भी आराेपी जाेई ने एक और फायर लाली की ओर किया जाे लाली की पसलियाें में जा लगा। जिस कारण वह और लाली वहां से जान बचा कर भागने लगे। गिरने पर आराेपियाें ने डंडाें व लाताें से पीटा। वह गाड़ियाें में बैठकर फरार हाे गए।
सामने आने पर आरोपी काे पहचान सकता हूं: रेहान
पीड़ित रेहान ने पुलिस काे बताया कि वह हरविंदर जाेई, अमर सिंह, सिब्बू गिल, गाेपी ठाकुर, गुरी निवासी धीरू नगर, मनदीन सिंह उर्फ साेनू पेंटर निवासी संजय काॅलाेनी काे पहचानता है। उनके साथ आने 8-9 अनजान व्यक्तियाें काे सामने आने पर पहचान सकता है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आराेपियाें के खिलाफ इरादा कत्ल व आर्म्स एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि आराेपी जाेई का उनके दाेस्त इंद्रप्रीत सिंह से झगड़ा चलता है। अदालत में भी उनका केस चल रहा है। उसी रंजिश में आराेपी ने फायरिंग की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dWoZQs
No comments:
Post a Comment