दुर्गूकोंदल ब्लॉक के आमागढ़ क्षेत्र में कई किसानों के धान की फसल में बालियां तो निकल आईं, लेकिन इसमें दाना नहीं बनने किसानों को काफी नुकसान हो रहा है और किसानों ने कहा कि धान की फसल का प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बीमा कराया है, इसका लाभ देने के लिए इसकी जानकारी कृषि विभाग को दे दी है।
आमागढ़ के किसान शिवलाल निषाद ने बताया पांच एकड़ खेत है। दो एकड़ में घर का धान बीज मासुरी बोया था, अब धान बालियां निकल गईं तो इसमें दाना भरा नहीं है। आधे से अधिक बालियों में बदरा हो गया है, जिससे काफी नुकसान हो रहा है। शेष खेतों में दूसरे किस्म का धान बोया था, वह ठीक है। किसान शिवचरण निषाद ने बताया उसने डेढ़ एकड़ में मासुरी धान लगाया था, जिसमें भी आधा से अधिक बदरा हो गया है। पूरे धान की बालियों में दाने नहीं बन पाए हंै, जिससे नुकसान हो रहा है। किसानों ने बताया कि फसल बीमा कराए हैं, इसका लाभ मिलना चाहिए।
फसल खराब होने की शिकायत मिली है
दुर्गूकोंदल वरिष्ठ कृषि अधिकारी डीआर कोमरा ने बताया कि कुछ किसानों की धान फसल खराब होने की शिकायत मिली है। तना छेदक के कारण ऐसा होने की संभावना है। इसकी जांच अनावरी रिपोर्ट के आधार पर ही मुआवजा बीमा की राशि मिलेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kzrQkJ
No comments:
Post a Comment