भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां द्वारा जलालाबाद जिला फाजिल्का द्वारा 34वें दिन जलालाबाद से फिरोजपुर रोड से माहमूजोईया टोल प्लाजा, ईजीडे और रिलायंस पंप के बाहर कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे पक्के मोर्चों में आज विभिन्न गांवों से आए किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। जिला प्रधान गुरविन्द्र सिंह मन्नेवाला, जिला उपप्रधान सतपाल सिंह भोडीपुर, इकबाल चंद पाला बट्टी ने कहा कि किसान विरोधी काले कानूनों खिलाफ सभी जत्थेबंदियां एकजुट हो कर संघर्ष कर रही हैं परन्तु कुछ शरारती तत्वों अफवाहें फैला कर मोर्चे को फेल करना चाहते हैं।
परन्तु किसान किसी की बातों में नहीं आएंगे और एकजुट हो कर तब तक संघर्ष करते रहेंगे जब तक केंद्र सरकार इन काले कानूनों को रद्द नहीं करती। आज के धरने को बलदेव बट्टी, जगदीश त्रिपालके, कश्मीर लाल माहमूजोईआ, शेर सिंह चक्क सैदोके, मेजर सिंह चक्क सैदोके, परमजीत घांगा, डिंपा त्रिपालके,काबल सिंह घांगा, करतार सिंह पीरेके, पिप्पल सिंह घागा और अन्य अनेक वक्ताओं ने संबोधित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jRTo3B
No comments:
Post a Comment