
युवतियों को आत्मरक्षा हेतु मजबूत करने के लिए स्थानीय डीएवी कॉलेज में आयोजित सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप में छात्राओं को ट्रेनिंग दी गई।
इस दौरान एसपी अवनीत कौर संधू ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी रक्षा के लिए छात्राओं व महिलाओं को मजबूती से मुश्किलों का सामना करना चाहिए। छात्राएं व महिलाएं अपने आपको कमजोर न समझें। अगर कोई भी आप पर विपदा आती है तो आप इस ट्रेनिंग में सीखे गए गुरों का उपयोग कर उसका बहादुरी से सामना कर सकती हैं।
प्रत्येक महिला व छात्राओं को इस ट्रेनिंग कैंप का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं पुरूषों से कम नहीं है। वह हर क्षेत्र में पुरूषों से कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि झांसी की रानी, किरण बेदी, कल्पना चावला, पी.टी. ऊषा जैसी महान शख्सियतों ने हमारे देश का नाम रोशन किया है। आज कई आईएएस, आईपीएस अधिकारी महिलाएं है। इसके अलावा पायलट, आर्मी, बीएसएफ आदि क्षेत्रों में भी महिलाएं नाम कमा रही हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/373gzDD
No comments:
Post a Comment