
भाजपा के विधायक अरुण नारंग द्वारा वार्ड नं. 47 व 48 के संत नगर में कार्यकर्ताओं से बैठक की। बैठक में उपस्थित लोगों ने विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत करवाया।
वार्ड वासियों ने बताया कि वह नगर निगम में सफाई कर्मचारी के तौर पर तैनात हैं और उन्हें पिछले 6 माह से वेतन नहीं दिया गया है। इसलिए उन्हें अपने घर का गुजारा करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने नगर निगम में ठेका प्रथा बंद कर पक्के तौर पर कर्मचारी भर्ती करने की मांग की। विधायक नारंग ने कहा कि अबोहर जबसे नगर निगम बना है, शहर के लिए समस्याएं ही लेकर आया है। नगर निगम अबोहर पर बोझ बनकर रह गया है।
सत्तापक्ष की कठपुतली बने निगम ने पूरे शहर में विकास के नाम पर बुरा हाल कर रखा है। हर जगह निर्माण कार्य अधूरे छोड़ पड़े हैं। इस दौरान विधायक ने वार्ड नं. 47 में धर्मेंद्र बघानिया व बबली रानी को वार्ड प्रधान नियुक्त किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3arf4Tc
No comments:
Post a Comment