
डेढ़ महीने बाद जिले में 50 से कम मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सोमवार को 47 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, जिनमें से 39 लुधियाना और 8 दूसरे राज्यों व जिलों से संबंधित हैं। इससे पहले 31 अक्टूबर को 49 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। इसमें 42 लुधियाना और 7 दूसरे जिलों व राज्यों के थे। 84 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। सुखद है कि दिसंबर के दूसरे सप्ताह के बाद से जिले में कोरोना वायरस की रफ्तार
धीरे-धीरे कम हो रही है। नए मामलों की संख्या में कमी आ रही है। नवंबर के दूसरे सप्ताह से लेकर दिसंबर के पहले सप्ताह में जहां रोजाना 80 से 200 के बीच कोरोना के मामले आ रहे थे, वहीं अब रोजाना का औसत 50 से 80 के बीच में रह गया है। नए मामलों में कमी आने और संक्रमितों की तेजी से हो रही रिकवरी की वजह से एक्टिव केस भी कम हुए हैं। इस समय 597 एक्टिव केस है।
तीनों मृतक दूसरे जिलों से संबंधित
सोमवार को लुधियाना में तो कोरोना से कोई मौत नहीं हुई, लेकिन दूसरे जिलों के 3 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इनमें एक संक्रमित नवांशहर, एक होशियारपुर और एक संगरूर से था। लुधियाना में अब तक दूसरे जिलों के 437 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं लुधियाना के रहने वाले 954 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। तीन मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इनमें से एक लुधियाना और दो दूसरे जिलों के हैं।
सिविल अस्पताल में कोरोना के केवल 18 मरीज
नए मामलों में गिरावट और रिकवरी बढ़ने से अस्पतालों में मरीजों की गिनती भी कम हो रही है। सोमवार को सिविल अस्पताल में कोरोना के केवल 18 मरीज एडमिट थे। प्राइवेट अस्पतालों में 68 मरीज और होम आइसोलेशन में 472 मरीज हैं। कुल 24418 संक्रमितों में से 22869 संक्रमित कोरोना की बीमारी को हराकर ठीक हो चुके हैं, जिसकी वजह से रिकवरी रेट 93.65 फीसदी है।
नए मामले घटे तो सैंपलिंग भी घटाई : सोमवार को 1306 सैंपल्स लिए गए। 1792 सैंपल्स की रिपोर्ट पेंडिंग हैं। गवर्नमेंट से 942 सैंपल्स, प्राइवेट से 313 सैंपल्स लिए गए। अब तक 515997 सैंपल्स लिए जा चुके हैं। इनमें से 514205 सैंपल्स की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 486207 सैंपल्स नेगेटिव आए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WHrzBP
No comments:
Post a Comment