फाजिल्का में लोगों ने हथरेहड़ियां चोरी करने वाले आटो चालक को काबू किया है, बाद में छित्तरपरेड के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। लोगों ने बताया कि शहर में लगभग 300 रेहड़ियां चोरी हो चुकी हैं। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज सामने आई जिसमें ऑटो चालक की पहचान हुई। उसे बुधवार देर रात लोगों ने काबू कर लिया। रेहड़ी फ्रूट यूनियन के प्रधान शेरी सचदेवा ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विनोद कुमार (जिसकी रेहड़ियां चोरी हुईं) ने बताया कि रविवार को सुबह 2.45 बजे आटो चालक (विक्की बतरा) मुंह ढककर आया तथा उसकी 2 रेहड़ियां चोरी कर मलोट में बेच दीं। मलोट में लोगों द्वारा रेहड़ी चोर काबू किए जाने के बाद उसने अपने जीजा से मलोट फोन पर बात की कि उसकी रेहड़ी गुम हुई है।
एक घंटे के बाद उसने अपने जीजा को फोन कर बताया कि उसकी रेहड़ी चोरी हो गई है वह मलोट में पता करें। जीजा ने पता करवाया कि उसकी एक रेहड़ी 3500 व दूसरी 5000 में बिकी है।
शम्मी बतरा ने बताया कि उसकी 3 रेहड़ियां 10 दिन के अंतराल में चोरी हुई थीं। विनोद कुमार से जानकारी मिलने पर वह मंगलवार को मलोट गए थे जहां उनको चोरी की गई रेहड़ियां मिलीं। तुलसी राम ने बताया कि उसकी 28 सितंबर को रेहड़ी चोरी हुई थी।
इस संबंधी मलोट उनके परिचतों ने रेहड़ी की फोटो वाट्सएप पर भेजी। रेहड़ी फ्रूट यूनियन के प्रधान शेरी सचदेवा ने कहा कि उक्त चोर विक्की बतरा है। जब वह फाजिल्का आएगा तो हम उसे काबू कर लेंगे। बुधवार रात 8.30 बजे विक्की बतरा यह समझकर फाजिल्का आ गया कि उसे कोई नहीं पहचान पाएगा लेकिन लोगों ने उसे काबू कर लिया।
जांच अधिकारी भगवान चंद ने बताया कि पकड़े गए चोर विक्की बतरा वासी गांधी नगर से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि उक्त रेहड़ियां चोरी करने वाला एक अन्य व्यक्ति है जबकि चोर ने अपने आटो के जरिए रेहड़ी चालकों की 5 रेहड़ियां मुक्तसर व मलोट पहुंचाकर बेचने में सरगना की मदद की है।
घर में चोरी करने पर एक के खिलाफ केस दर्ज
जलालाबाद|थाना सिटी पुलिस ने घर में चोरी करने पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई भजन सिंह ने बताया कि उनको रोहित डूमड़ा वासी गली नंबर 5 दशमेश नगरी जलालाबाद ने बयान दर्ज करवाए थे कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर में घुसकर चोरी कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 457 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/350TKAl
No comments:
Post a Comment