
एक दिन पहले हुई हल्की बारिश के बाद रविवार सुबह से हाड़ कंपकंपाने वाली सर्दी ने लोगों की मुश्किलों को बड़ा दिया है। देर रात्रि से चली शीतलहर के बाद सुबह सर्दी व कोहरे के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। वहीं पूरा दिन सूर्य देवता ने दर्शन नहीं दिए।
जिसके चलते रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सुबह के समय अधिकतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जिससे ठिठुरन बढ़ने लगी। पूरा दिन कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ। ठंड से बचने के लिए लोग पूरा दिन अलाव जलाकर इससे बचने का प्रयास करते रहे। रविवार को बाजारों से लेकर यातायात व्यवस्था तक प्रभावित रही। रविवार होने के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। वहीं ठंड बढ़ने से किसानों को फायदा होगा क्योंकि ठंड से गेहूं और किन्नू की फसल को अच्छा लाभ मिलेगा। गेहूं की पैदावार अच्छी होगी और किन्नू में भी मिठास आएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LsBtoB
No comments:
Post a Comment