
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए 3 कृषि कानूनों के खिलाफ पूरे देश के किसानों द्वारा दिल्ली में आंदोलन चलाया जा रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए पंजाब सहित देश से बड़ी संख्या में किसान पहुंच रहे हैं। इसी के तहत शनिवार को गांव हिम्मतपुरा व सीतो गुन्नो सर्कल और जलालाबाद के किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ है।
दिल्ली आंदोलन के लिए किसान नेता सुधीर डेलू के नेतृत्व में रवाना हुए किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार अपने अड़ियल रवैये से नहीं पीछे नहीं हट रही है। जबकि अब सभी को पता चल गया है कि तीनों कृषि कानून किसानों के खिलाफ है। इसलिए अब सरकार को कृषि कानून रद्द कर देने चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार किसानों की मांगे नहीं मानती है तब तक ये आंदोलन इसी प्रकार से जारी रहेगा।
इसी तरह जलालाबाद और मंडी रोड़ांवाली मेंे केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों, मजदूरों और जवानों का लगातार गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इस लिए किसानों व आम लोगों की केंद्र सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई जारी है। नौजवान किसान लगातार दिल्ली को कूच कर रहे हैं। जलालाबाद से चलकर मंडी रोड़ांवाली में रुके नौजवान किसानों ने भास्कर से साथ बातचीत करते हुए बताया मोदी सरकार के खिलाफ दिन प्रतिदिन हमारा गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
केंद्र सरकार किसानों के सबर का और इंतजार ना करें। और जल्दी ही इन तीनों खेती ऑर्डिनेंस को रद्द करके लोगों को इंसाफ किया जाए। नौजवानों ने यह भी कहा के इस माह में हम अपने गुरुओं की शहादत के लिए गांव में पाठ पूजा करते हैं। अगर केंद्र सरकार के साथ चल रहे संघर्ष के कारण हम अपने गुरु पूर्वजों को श्रद्धांजलि नहीं दे पा रहे। उन्होंने कहा कि जीत कर ही वापस लौटेंगे। उन्होंने कहा के किसान और नौजवान अपनी खेती मां के लिए अपनी जान तक न्योछावर कर देंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KbyuRr
No comments:
Post a Comment