
क्रिसमस के चलते शहर के गिरजाघरों को रंग-बिरंगी लाइटों व फूलों से सजाया दिया गया है। क्रिसमस से एक दिन पहले प्रभु यीशु की प्रार्थना करते हुए लोगों ने प्ले, डांस व कैंडल जलाकर सेलिब्रेट किया। इस दौरान कोविड गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन किया गया। कोरोना महामारी के बीच इस बार क्रिसमस कaा पर्व पहले की तरह गिरजाघरों में धूमधाम से नहीं मनाया जा रहा है।
होली ट्रिनिटी चर्च, गोलक नाथ चर्च, बिशप हाउस व अन्य गिरजाघरों में लोगों ने कार्यक्रम की शुरुआत कैंडल जलाकर और प्रभु गुणगान से की गई। गोलक नाथ चर्च में सबसे पहले छोटे-छोटे बच्चों ने प्रभु के गीतों पर डांस पेश किया। मंच को पूरी तरह से प्रभु यीशु के जन्म स्थान का रूप में तैयार किय गया है। प्ले के माध्यम से बताया गया कि प्रभु यीशु ने मानवता की भलाई, भाईचारे और प्यार का संदेश दिया। प्ले के बाद लोगों ने
क्रिसमस कैरोल गाए। पुलिस प्रशासन की ओर से गिरजाघरों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके पर जांच की। आज गिरजाघरों में केवल प्रार्थना सभा ही होगी। लोगों द्वारा घरो में ही क्रिसमस मनाया जाएगा। त्योहार को मनाने के लिए पुलिस की तरफ से कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34EuSyc
No comments:
Post a Comment