भारतीय जनता पार्टी के बस्तर जिले में 11 मंडलों में से 8 मंडलों की घोषणा के बाद जगदलपुर नगर समेत तीन मंडलों की घोषणा रोक दी गई थी। बाकी बचे तीन मंडलों में अब अध्यक्षों की घोषणा की गई है। मालूम हो कि जगदलपुर मंडल अध्यक्ष पद की दौड़ में कई दावेदार थे, जिसके चलते आम सहमति बनाने को लेकर खासी उहापोह रही।
बाद में भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष और पूर्व पार्षद रहे सुरेश गुप्ता के नाम पर सहमति बनाने के बाद शनिवार को जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी ने अधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है। वे बीते लंबे समय से शहर की राजनीति से जुड़े हुए हैं। यही कारण है कि उन्हें ये नया दायित्व सौंपा गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VECMCO
No comments:
Post a Comment