
केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि ऑर्डिनेंस को रद्द करवाने के लिए लोगों का विरोध लगातार जारी है। दिल्ली मे चल रहे केंद्र सरकार के खिलाफ संघर्ष के साथ अब लोगों ने गांवों में और शहरों में लगे रिलायंस कंपनी के मोबाइल टावर को बंद करने का फैसला लिया है।
जिसके तहत आज जिला फाजिल्का के गांव नुकेरियां में लगे रिलायंस कंपनी के मोबाइल टावर को बंद कर दिया गया। इस समय बड़ी गिनती इकट्ठे किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की लोगों ने इस समय रिलायंस कंपनी के मालिक अंबानी, अडानी के खिलाफ भी नारेबाजी की। लोगों ने आरोप लगाया के अंबानी के दबाव के कारण ही केंद्र सरकार खेती कानून वापस नहीं ले रही। इसलिए अब गांव में लगे रिलायंस कंपनी के मोबाइल टावर बंद किए जाएंगे। रिलायंस कंपनी के प्रोडक्ट भी नहीं खरीदे जाएंगे। पंजाब में लगातार गांवों के लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा के हिंदुस्तान के लोकतंत्र में आज तक ऐसा प्रधानमंत्री किसी ने नहीं देखा जो देश को बेच रहा हो। इस विरोध में गांव के सरपंच रविंदर सिंह, बलवीर राम, पूरन सिंह, जसवीर सिंह, सुरजीत सिंह, भजन लाल, जसविंदर सिंह बोपाराय, राम चंद, दविंदर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, समेत बड़ी गिनती में गांव वासी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37BdJrh
No comments:
Post a Comment