
ग्राम हाटकोंदल धान खरीदी केंद्र में धान उठाव ना होने के कारण टोकन काटना बंद कर दिया गया है। धान खरीद केंद्र प्रभारी हेमलाल लाल सलाम ने बताया जगह के अभाव के कारण अभी टोकन काटना बंद कर दिया है। जब तक धान का उठाव नहीं होता तब तक टोकन नहीं काटा जाएगा। इससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने टोकन काटने की मांग की है।
दूसरे दिन भी सरोना में खरीदी रही बंद
सरोना | धान खरीदी केंद्र सरोना में उठाव नहीं होने की स्थिति के चलते सोमवार से खरीदी बंद है। दूसरे दिन भी खरीदी बंद रही। इसके चलते किसानों में आक्रोश दिखा। दूसरे दिन भी खरीदी शुरू कराने कोई अधिकारी केंद्र नहीं पहुंचा। इसी प्रकार दबेना खरीदी केंद्र में भी किसानों का धान उठाव नहीं होने के चलते धान नहीं खरीदा गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pPtgd6
No comments:
Post a Comment